एक पहेली हैं ये ब्लोगर पर ब्लॉग बड़ा सरल आप भी सोचेंगे मैं यहाँ पहेली लेकर क्यों बैठ गयी पर परेशान मत होइए क्योंकि आप सब इन महाशय को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं किन्तु इनके जीवन दर्शन शायद अभी आप सभी की पहुँच से बाहर हैं.हम सभी सत्य की केवल बाते करते हैं किन्तु सम्पूर्ण सत्य की खोज हमारे बस का काम नहीं किन्तु राजीव कुमार कुलश्रेष्ठ जी ये कार्य बहुत सादगी से कर रहे हैं और साथ ही ये हमारी तरह अपनी प्रसिद्धि के पीछे पागल भी नहीं हैं क्योंकि ये जो कुछ भी करते हैं अपने गुरु जी की छत्र -छाया में करते हैं इनका ब्लॉग सत्य की खोज हम सभी के लिए पथ प्रदर्शक के समान है .आप सब भी इसका अवलोकन अवश्य करें इनके ब्लॉग का लिंक है-
"http://searchoftruth-rajeev.blogspot.com/" और ये पोस्ट राजीव जी से भी एक निवेदन करने के लिए लिखी जा रही है कि अगर आप ब्लॉग जगत को अपना परिवार समझते है तो खुल कर सामने आयें क्योंकि सच सभी के सामने खुला होना चाहिए और सच को किसी परदे की कभी आवश्यकता नहीं पड़ती है .