श्री जे शर्मा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
श्री जे शर्मा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 22 मार्च 2011

अफ़सोस कि लोग अच्छे ब्लाग्स पर टिप्पणी नहीं करते ।

त्रेतायुग की बात है । जब सुश्री शिखा जी ने मुझे एक बहुत अच्छा ग्यान खङे खङे ही बताया ( सोचो । आराम से बैठकर बतातीं । तो और भी बहुमूल्य ग्यान बतातीं । ) उन्होंने कहा । राजीव जी..बस एक बात याद रखो । ..कर्म किये जा । फ़ल की इच्छा मत कर रे इंसान । ये है गीता का ग्यान । ये है गीता का ग्यान ।
अब मैं क्योंकि हमेशा टाप की लेप में रहने वाला वाला कामचलाऊ आदमी..मतलब त्रेतायुग में भी मेरे पास लेपटाप था । मैंने शिखा जी के बताये अनुसार गूगल में " गीता का ग्यान " सर्च किया । 
तो ये ब्लाग्स निकलकर आ गये । जीवन की सीख देने वाले अनमोल ग्यान से परिपूर्ण ब्लाग ।..लेकिन अफ़सोस । इन ब्लाग्स पर टिप्पणी उसी तरह गायब थी । जैसे मेरी अक्ल कहीं गायब है । शायद इसी से खीजकर श्री शर्मा जी ने अपने ब्लाग का नाम ही रख दिया ( यहाँ ग्यान की बात )...कौन सुनता है ??
खैर भाई लोगो । आपकी दादागीरी चलती है । टिप्पणी करो या ना करो ।
मैं तो आपको ब्लाग के बारे में ही बता सकता हूँ । करनाल हरियाणा के रहने वाले श्री जे शर्मा भूतपूर्व ( ये ) Ex Asst. Prof. Agric. Engineering. Ex IDA Consultant[Sugarcane mechanization]. Ex Sr.Engineer of a Tractor manufacturing ltd co. हैं ।
और इनके ब्लाग्स..ॐ शान्ति ॐ..कौन सुनता है..गीता के मोती..गीता तत्त्व विज्ञान.. ये हैं ।
 राम राम सबको ।