प्रतिभा सिंह फ़िल्म जगत भोजपुरिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
प्रतिभा सिंह फ़िल्म जगत भोजपुरिया लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 6 मई 2011

प्रतिभा जी..मुझे भी हीरो बना दो ना !

ब्लाग जगत भी फ़िल्म जगत से कम निराली दुनियाँ नहीं हैं ।
यहाँ एक से बङकर एक प्रतिभायें मौजूद हैं ।
काले कोट पहने वकील साहब और वकील साहिबान भी मौजूद हैं ।
मेरे जैसे बनाऊ बाबा लोग मौजूद हैं ।

शिखा जी जैसे खङखङे खङे ही रहने वाले लोग मौजूद हैं ।


सच कहूँ । तो ब्लाग भी एक अलग ही चीज है । अलग ही नशा है । इसका अलग ही मजा है ।
तो इसी सिलसिले में मैंने शिखा जी से कहा - भाई ! अगर आपकी फ़िल्म जगत में कोई जान पहचान हो ।
तो मुझे भी किसी फ़िल्म में हीरो का रोल दिलबा दो ।
मुम्बईया नहीं तो भोजपुरिया में ही दिलबा दो ।
शिखा जी ने कहा - वैसे तो मैं खुद ही एक फ़िल्म प्रोडयूस करने जा रही हूँ ।
 पर हीरो..और वो भी आप ? इसे कहते हैं । अपने मुँह मियाँ मिठ्ठू ।
अब शिखा जी की ऐसी बातों को मैं सीरियसली लेने लगा । तो मेरा तो हो गया काम ।


मैंने तुरन्त गूगल में हीरो बनने के लिये सर्चलाइट मारी ।
तो भोजपुरिया हीरोइन प्रतिभा जी का ये ब्लाग निकलकर सामने आ गया ।
लिहाजा..आदतानुसार अब मैं शिखा जी को छोङकर प्रतिभा जी को मस्का मारने लगा ।
आप भी जाईये । ये रहा उनका ब्लाग..प्रतिभा सिंह ।
एक और फ़ायदा भी हुआ ।
इस ब्लाग के साथ - एक के साथ एक फ़्री - स्कीम के अनुसार - कुमार राधारमण जी का - स्वास्थय सबके लिये - ब्लाग मुफ़्त मिल गया ।
अरे भाई ! मेरा स्वास्थय तो ठीक है ।
बस शिखा जी को जुकाम ज्यादा रहता है ।
इसलिये इस ब्लाग का पता उन्हें मेल करता हूँ ।
आप भी पढिये इसे ।
बिकाज - हेल्थ इज वेल्थ ।